मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के ‘विभागीय शिखर सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल को देश के विकास, जनकल्याण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जोड़ते हुए हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में जल संरक्षण, हर घर तक स्वच्छ पेयजल, नदियों के पुनर्जीवन, भूजल संवर्धन और सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि यह शिखर सम्मेलन विभिन्न राज्यों, विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों को एक साझा मंच पर लाकर हमारी उपलब्धियों की समीक्षा करने के साथ-साथ आने वाले समय की प्राथमिकताओं, चुनौतियों और उनके ठोस समाधान पर विचार करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस सम्मेलन की चर्चा केवल विचारों तक सीमित न रहे, बल्कि स्पष्ट निर्णयों, बेहतर समन्वय और जमीन पर दिखाई देने वाले परिणामों में बदले। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जल-सुरक्षित और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



