मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उभरते तकनीकी रुझानों से शिक्षार्थियों को बेहतर ढंग से परिचित कराने के लिए-एआई पाठ्यक्रम में व्यापक सुधार की दिशा में उद्योग जगत के साथ मिलकर काम कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को नई दिल्ली में एआई पाठ्यक्रम कार्यबल के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान, उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने और एआई शिक्षा को भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने पर चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि कार्यबल ने भारतीय शिक्षण संस्थानों में मौजूदा बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी कंप्यूटर साइंस और संबद्ध पाठ्यक्रमों का आधारभूत अध्ययन किया। यह अध्ययन उद्योग विशेषज्ञों और नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज के सहयोग से किया गया। मंत्रालय ने बताया कि कार्यबल के फोकस क्षेत्रों में अनुप्रयोग-उन्मुख शिक्षण पद्धति, क्रेडिट-आधारित पाठ्यक्रम एकीकरण, जिम्मेदार एआई और उन्नत व्यावहारिक अनुभव शामिल हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



