नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भारत बिल्डकॉन 2026 – एक राष्ट्र, एक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

0
67
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भारत बिल्डकॉन 2026 – एक राष्ट्र, एक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारत बिल्डकॉन 2026 – एक राष्ट्र, एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भारत बिल्डकॉन भवन निर्माण सामग्री और निर्माण उद्योग से संबंधित प्रदर्शनी है। इस प्रदर्शनी में 90 से अधिक देश भाग ले रहे हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज यशोभूमि में ‘भारत बिल्डकॉन 2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। जैसे-जैसे भारत अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में तेज़ी से बदलाव ला रहा है, ‘भारत बिल्डकॉन’ इंडस्ट्री, इनोवेशन और ग्लोबल मौकों को जोड़ने वाले एक मज़बूत प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर उभर रहा है। “एक राष्ट्र, एक एक्सपो” के विज़न के तहत कंस्ट्रक्शन से जुड़ी पूरी वैल्यू चेन को एक साथ लाने वाला यह इवेंट निश्चित रूप से पार्टनरशिप को बढ़ावा देने, भारत की क्षमताओं को दिखाने और कंस्ट्रक्शन व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए भारत को एक प्रमुख केंद्र के तौर पर मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।”

News Source : X @mlkhattar

Image Source : X @mlkhattar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here