नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से उत्तराखंड के सीएम धामी ने की मुलाकात

0
86
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से उत्तराखंड के सीएम धामी ने की मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की और उत्तराखंड की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं, चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जुलाई माह हेतु 150 मेगावाट तथा अगस्त माह हेतु 200 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत केंद्रीय पूल से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “इस दौरान राज्य की जलविद्युत एवं पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं को गति देने के लिए आगामी पाँच वर्षों में 7,800 करोड़ रूपए की सेंट्रल फाइनेंशियल असिस्टेंस (सीएफए)/वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) उपलब्ध कराने, उत्तराखंड को पूर्वोत्तर राज्यों की भांति पूंजीगत वित्तीय सहायता प्रदान करने तथा इन परियोजनाओं की आर्थिक व्यवहार्यता सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।”

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इसके साथ ही प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा एवं ग्रिड स्थिरता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 500 MWh Battery Energy Storage System (BESS) परियोजना की स्वीकृत क्षमता को बढ़ाकर 665 MWh किए जाने तथा संशोधित क्षमता के अनुरूप वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया। उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने से जुड़े इन सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आदरणीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी का हृदय से आभार।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here