केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने हरियाणा राज्य के सांसदों के साथ जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संवाद किया

0
54
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने हरियाणा राज्य के सांसदों के साथ जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संवाद किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में हरियाणा राज्य के सांसदों के साथ जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर तथा हरियाणा सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान जल जीवन मिशन 2.0 के बेहतर एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक गुणवत्तापूर्ण नल से जल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने बताया कि सांसदों के बहुमूल्य सुझावों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ, जो मिशन को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करने हेतु केंद्र एवं राज्य सरकारें पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @CRPaatil

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here