मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया मेडिकल डिवाइस कॉन्फ्रेंस 2026’ में सीईओ राउंडटेबल की अध्यक्षता की। बैठक में इंडस्ट्री के प्रमुख प्रतिनिधियों और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने भारत को क्वालिटी मेडिकल डिवाइस के लिए एक ग्लोबल हब बनाने के मकसद से इनोवेशन, रेगुलेटरी एक्सीलेंस, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग, वैल्यू चेन, मार्केट एक्सेस और एक्सपोर्ट को मजबूत करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आगे बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, सरकार एक प्रतिस्पर्धी, इनोवेशन-आधारित और ग्लोबल स्तर पर जुड़े मेड-टेक इकोसिस्टम को बनाने के लिए इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



