मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर केरल के विद्युत मंत्री सनी जोसेफ से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश के विद्युत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि चर्चा में विशेष रूप से अतिरिक्त विद्युत आवंटन, मौजूदा 262 मेगावाट विद्युत आवंटन के विस्तार, 500 मेगावाट शाक्ति कोयला आवंटन के परिचालन, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों (बीईएसएस) के लिए वीजीएफ सहायता तथा एचटीएलएस कंडक्टर्स के माध्यम से पारेषण प्रणाली के उन्नयन के लिए विद्युत क्षेत्र विकास निधि से सहायता जैसे विषय शामिल रहे। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केरल के विद्युत क्षेत्र को अधिक सुदृढ़ करने के लिए हम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



