मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्युत एवं आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को नई दिल्ली में जर्मनी के पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण, जलवायु सुरक्षा और परमाणु सुरक्षा मामलों के संघीय मंत्री कार्स्टन श्नाइडर से मुलाकात की। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, विद्युतीकरण, कम-कार्बन विकास और कार्बन बाजार जैसी मुख्य प्राथमिकताओं पर चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इससे टिकाऊ ऊर्जा बदलाव को लेकर भारत और जर्मनी के बीच मजबूत तालमेल का पता चलता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि इस बैठक ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता और सुरक्षित, किफायती व टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को आगे बढ़ाने के हमारे साझा संकल्प को फिर से दोहराया।
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



