मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सोमवार को चौथा ‘ट्राई-सर्विसेज फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स’ शुरू हुआ। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने ‘ट्राई-सर्विसेज फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स’ के चौथे एडिशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने लिखा, “नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 3 अगस्त, 2026 को चौथा ‘ट्राई-सर्विसेज फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स’ शुरू हुआ। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने मुख्य भाषण दिया, जिसमें उन्होंने युद्ध के बदलते स्वरूप और एआई, साइबर, स्पेस, ऑटोनॉमस सिस्टम और डेटा-आधारित ऑपरेशन्स की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए रक्षा बलों, इंडस्ट्री, एकेडेमिया और रिसर्च कम्युनिटी के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग की जरुरत पर जोर दिया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SpokespersonMoD
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



