मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नौसेना कमांडर सम्मेलन का पहला चरण कल नई दिल्ली में संपन्न हुआ। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चार दिवसीय सम्मेलन भारतीय नौसेना की परिचालन और सामग्री संबंधी तैयारियों, बुनियादी ढांचे, रसद और मानव संसाधन पहलों की व्यापक समीक्षा की गई। इस दौरान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को देखते हुए मौजूदा परिचालन वातावरण का भी आकलन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मेलन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा रणनीति के बारे में जानकारी दी। एडमिरल त्रिपाठी ने सागर मंथन का भी आयोजन किया। इस मंच ने नौसेना के शीर्ष नेतृत्व और विषय विशेषज्ञों के बीच रक्षा अनुसंधान और विकास में सुधार तथा उद्योग की अधिक भागीदारी के माध्यम से क्षमता विकास को बढ़ाने पर चर्चा को सुगम बनाया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



