मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग के साथ नई दिल्ली में वार्ता की। इस बैठक के दौरान भारत और दक्षिण कोरिया ने खेल, संस्कृति और रचनात्मक उद्योग के क्षेत्रों में सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसमें औद्योगिकी सहयोग समिति की स्थापना तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के क्षेत्र के समझौता ज्ञापन भी शामिल हैं। दोनों देशों ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता और भारत कोरिया डिजिटल सेतु के ढांचे को उन्नत बनाने संबंधी वार्ता को फिर शुरू करने को लेकर साझा घोषणा पत्र का आदान-प्रदान किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, बाजार की अर्थव्यवस्था और कानून के प्रति सम्मान दोनों देशों के डीएनए में है। उन्होंने कहा कि दोनों देश हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए समान दृष्टिकोण साझा करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में दोनों देशों के बीच के संबंध व्यापक और गतिशील रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ली की यात्रा से दोनों देशों के बीच की विश्वसनीय साझेदारी भविष्य की साझेदारी में परिवर्तित होगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग ने कहा कि भारत वैश्विक दक्षिण के देशों में एक मार्गदर्शक के रूप में उभर चुका है। उन्होंने कहा कि दोनों देश रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पोत निर्माण में सहयोग को विस्तार देंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



