मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय मामलों की विशेष सलाहकार, नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “नीदरलैंड्स की महारानी मैक्सिमा से मिलकर खुशी हुई, जो यूएन महासचिव की ‘फाइनेंशियल हेल्थ’ (वित्तीय सेहत) के लिए स्पेशल एडवोकेट और ‘फाइनेंशियल इन्क्लूजन’ (वित्तीय समावेशन) के लिए लंबे समय से वैश्विक स्तर पर आवाज़ उठा रही हैं। हमने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से आई क्रांति वित्तीय सेवाओं को ज़्यादा सुलभ और किफायती बना रही है, साथ ही ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ (जीवन को आसान बनाने) को बेहतर कर रही है और बड़े पैमाने पर लोगों को सशक्त बना रही है। भारत दुनिया भर के सहयोगी देशों के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



