राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार सख्त रुख अपना रही है। यही वजह है कि सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए कुछ बड़े कदम उठाए हैं। मीडिया की माने तो, आज से एनसीआर से दिल्ली आने वाली बीएस-तीन और बीएस चार डीजल बसों की एंट्री में रोक रहेगी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने घोषणा करते हुए कहा था कि एक नवंबर से केवल इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस छह-अनुपालक डीजल बसों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। नए निर्देशों के अनुसार एनसीआर के सभी शहरों से दिल्ली आने वाली बसें सिर्फ इलेक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-6 डीजल बसें होंगी। यह बसें बीएस-3 और बीएस-4 डीजल बसों की तुलना में कम प्रदूषण करती हैं।
Image source: AajTak
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



