मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी को कई विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी और केंद्र-राज्य की संयुक्त परियोजनाओं के लिए भारत सरकार से और अधिक सहयोग का अनुरोध किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना प्रेरणादायक रहा और इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम फडणवीस ने कहा कि विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार और बहुमूल्य मार्गदर्शन तथा महाराष्ट्र को मजबूत समर्थन देने के लिए मैं उनका सदैव आभारी रहूँगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @Dev_Fadnavis
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



