नई दिल्‍ली में भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्‍त्र मेला भारत टेक्‍स के लिए मोबाइल ऐप का शुभारंभ हुआ

0
84
नई दिल्‍ली में भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्‍त्र मेला भारत टेक्‍स के लिए मोबाइल ऐप का शुभारंभ हुआ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्‍त्र मेला भारत टेक्‍स 2026 का आयोजन इस वर्ष 14 से 17 जुलाई तक नई दिल्‍ली में आयोजित किया जाएगा। वस्‍त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने आज आगामी वस्‍त्र प्रदर्शनी के अनुरूप भारत टेक्‍स मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वस्‍त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने कहा कि मोबाइल ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित खोज के जरिए प्रासंगिक उत्‍पादों, आपूर्तिकर्ताओं और स्‍टॅाल के स्‍थानों को तलाशने में विक्रेताओं और प्रदर्शकों के लिए मददगार होगा। उन्‍होंने कहा कि यह ऐप भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्‍त्र मेले में प्रदर्शकों, विक्रेताओं, प्रतिनिधियों और साझेदारों के लिए एक एकीकृत डिजिटल सहयोगी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिव ने कहा कि भारत टेक्‍स मेले के दौरान इस ऐप की डिजाइन  विक्रेताओं की रूचि की पहचान करने और प्रासंगिक आपूर्तिकर्ताओं को उनका स्‍वत: संपर्क स्‍थापित करने, बेहतर नेटवर्क और व्‍यापारिक संपर्क बनाने के लिए की गई है। प्रदर्शनी को लेकर वस्‍त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने कहा कि इस कार्यक्रम  में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित भारत की बढ़ती वस्‍त्र शक्ति, सतत प्रयास, पुनर्चक्रण क्षमता और उन्‍नत प्रौद्योगिकियों के प्रयोग को प्रमुखता दी जाएगी। इस प्रदर्शनी के लिए 72 से अधिक देश पहले पंजीकरण करवा चुके हैं। प्रदर्शनी प्रौद्योगिकी के दौरान विनिर्माताओं के लिए एक समर्पित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र स्‍थापित किया जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here