मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने विमानन टरबाइन ईंधन ( एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर-वैट को शुक्रवार से 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने के लिए महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद दिया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि वैट में कमी से इन सभी हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन में मदद मिलेगी और बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ होगा। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडु ने कहा कि भारतीय विमानन उद्योग पश्चिम एशिया संकट के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने, अनिश्चित संचालन और एटीएफ की कीमतों में वृद्धि जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमतों पर सीमा तय करने, हवाई अड्डे के शुल्क में कमी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपातकालीन ऋण संपर्क योजना के रूप में विमान कंपनियों को कई तरह की राहत दी हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



