मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के निम्बाहेड़ा के जे.के. सर्कल पर पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा 21 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय के लिए समर्पित कर दिया। आज राजस्थान के निम्बाहेड़ा में अटल जी की पुण्यतिथि पर उनकी 21 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। अटल जी ने सुशासन, विकास और राष्ट्रप्रथम की राजनीति की जो नींव रखी, उनकी यह प्रतिमा युवाओं को उन्हीं आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



