मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आई.ई.वी.पी) का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान में कल इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग ने बताया कि इस कार्यक्रम में 17 देशों के 34 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रतिनिधियों को ईवीएम का प्रदर्शन दिखाया गया है। साथ ही मॉक पोल में भाग लेकर प्रतिनिधियों ने मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया है। ये प्रतिनिधि आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जाएंगे, जहां वे मतदान सामग्री वितरण केंद्रों सहित जिला नियंत्रण कक्ष और मीडिया मॉनिटरिंग केंद्रों का दौरा करेंगे। प्रतिनिधि कल होने वाले वास्तविक मतदान को भी देखेंगे। आई.ई.वी.पी, निर्वाचन आयोग का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य अन्य देशों के निर्वाचन प्रबंधन निकायों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग और संपर्क को बढ़ावा देना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



