निर्वाचन आयोग ने 6 राज्यों के 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की

0
89
निर्वाचन आयोग के 3 सदस्यीय दल ने धर्मनगर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों की 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी है। ये विधानसभा सीटें हैं- गोवा में पोंडा, गुजरात में उमरेठ, कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे, महाराष्‍ट्र में राहुरी और बारामती, नागालैंड में कोरिडांग और त्रिपुरा मे धर्मनगर।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने कल शाम नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा उपचुनावों की अधिसूचना आज जारी की जाएगी और मतदान 9 अप्रैल को होगा। उन्‍होंने बताया कि गुजरात और महाराष्‍ट्र उपचुनावों की अधिसूचना इस महीने की तीस तारीख को जारी की जाएगी और मतदान 23 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। ज्ञात हो कि बारामती विधानसभा सीट 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। अहिल्‍यानगर जिले में राहुरी विधानसभा सीट भाजपा विधायक शिवाजी राव कर्डिले के निधन के बाद खाली हुई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here