मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के गोरखा जिले में कल शाम एक बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में सोलह लोग सवार थे, जिनमें चौदह भारतीय तीर्थयात्री शामिल थे जो मनकामना मंदिर से लौट रहे थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल थे। घायलों का उपचार किया जा रहा है। बस का चालक बच गया है, जबकि उसका सहायक घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



