नेपाल : नदी में गिरी सवारियों से भरी बस,12 की मौत और 8 के घायल होने की खबर

0
98
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मध्य नेपाल में मंगलवार को एक यात्री बस नदी में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक की जानकारी के मुताबिक आठ अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस की टीम अभी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। फिलहाल 12 मृतकों में से 10 लोगों की पहचान कर ली गई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक बस काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही थी। इसी दौरान बागमती प्रांत के रामेछाप नगरपालिका में बस हादसे का शिकार हो गई और तामाकोशी नदी में गिर गई। तामाकोशी, नेपाल की राजधानी काठमांडू से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। ‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, मंथली अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केशव सिंह धामी ने बताया कि मृत 12 यात्रियों में से 10 की पहचान कर ली गई है। रामेछाप के पुलिस निरीक्षक राजन प्रसाद तिमिल्सिना ने कहा कि इस बस हादसे में चालक सहित आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार खुरकोट स्थित जीवन अस्पताल और मंथली अस्पताल में किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों, सुरक्षाकर्मियों और बचाव दलों ने दुर्घटनास्थल से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। लापता यात्रियों की तलाश के लिए अभियान अभी जारी है। प्रशासन ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here