नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी आज से 4 दिन के म्यांमार दौरे पर

0
83
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी आज से 4 दिन के म्यांमार दौरे पर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी आज से चार दिन के दौरे पर म्यांमार में हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार के कमांडर-इन-चीफ जनरल ये विन ऊ,रक्षा मंत्री जनरल यू हटुन आंगऔर म्यांमार सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान रक्षा सहयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण, क्षमता संवर्धन और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस दौरे का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता, सहयोग और समुद्री साझेदारी को गहरा करना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here