मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब में अमृतसर और जालंधर में कल रात सेना और बीएसएफ परिसरों के बाहर हुए दो धमाकों के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। हालांकि इन धमाकों से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अमृतसर के खासा छावनी क्षेत्र में सेना के प्रतिष्ठानों से सटे बीएसएफ परिसर के बाहर विस्फोट हुआ। यह सड़क अटारी सीमा की ओर जाती है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालंधर में, सीमा सुरक्षा बल के फ्रंटियर मुख्यालय के मुख्य द्वार के पास विस्फोट हुआ। बीएसएफ कर्मियों को ऑनलाइन डिलीवरी का पार्सल पहुंचाने के समय यह विस्फोट हुआ। इसमें डिलीवरी करने वाले का स्कूटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डिलीवरी करने वाले लड़के को मामूली चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जालंधर पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने बताया कि जांच जारी है और डिलीवरी कर्मी भी पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है। बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमों ने विश्लेषण के लिए घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



