चनालोन स्थित इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया है। काफी दूर से भी तेज लपटें उठती दिख रही थी। मीडिया की माने तो, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इस दौरान प्रशासन की टीमें भी अलर्ट पर हैं। फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए काफी देर से दमकल कर्मी मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त मजदूर अंदर काम कर रहे थे। घटना में करीब आठ मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार फैक्ट्री में पानी की बौछार की जा रही है। अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आपाई है। हादसे पर काबू पाने के लिए अब मोहाली से स्पेशल केमिकल मंगाया गया है। तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



