पंजाब सरकार द्वारा 5 सिंतम्बर 2023 शिक्षक दिवस के अवसर पर 80 अध्यापक सम्मानित किए जाएंगे। शिक्षक दिवस पर मंगलवार को पंजाब सरकार मोगा में राज्य स्तरीय प्रोग्राम में चार श्रेणियों में 80 शिक्षकों को सम्मानित करेगी। सीएम भगवंत सिंह मान समागम में मुख्य मेहमान होंगे। मीडिया की माने तो, शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 54 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार, 11 को यंग टीचर अवॉर्ड, 10 अध्यापकों को प्रबंधकीय अवॉर्ड और 5 अध्यापकों को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा। उन्होंने सभी चुने अध्यापकों को बधाई दी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अध्यापक राज्य पुरस्कार 54 अध्यापकों को दिया जाएगा। पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय समागम मोगा में करवाया जा रहा है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



