पंजाब : सीएम भगवंत मान का ऐलान, महिलाओं को 1 जुलाई से मिलेगी ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त

0
63
पंजाब : सीएम भगवंत मान का ऐलान, महिलाओं को 1 जुलाई से मिलेगी 'मावां-धियां सत्कार योजना' की पहली किस्त

महिला आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और एक जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की सम्मान राशि की पहली किस्त सीधे जमा कर दी जायेगी। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की माताओं और बहनों को ₹4,500 तथा अन्य सभी श्रेणियों की महिलाओं को ₹3,000 प्रदान किए जाएंगे। फतेहगढ़ साहिब के चनारथल कलां गांव में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए और ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के प्रति ‘आप’ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार रहेगी, यह सहायता बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।

सीएम भगवंत सिंह मान ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “फतेहगढ़ साहिब जिले के चनारथल कलां गांव में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इसके बाद, ‘जनसभा’ के दौरान मिले अपार प्यार के लिए संगत का दिल से धन्यवाद। माताओं और बहनों के सम्मान में, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से आर्थिक सहायता दी जानी शुरू हो जाएगी। इसके तहत पहली बार 3 महीने का भुगतान एक साथ किया जाएगा, जिसमें सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹3000 और एससी वर्ग की महिलाओं को ₹4500 मिलेंगे। साथ ही, गांव के विकास के लिए चनारथल पंचायत को 51 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। किसानों की मुश्किलों को समझते हुए, खेती के लिए दिन के समय बिजली की सप्लाई पक्की की गई है। पारंपरिक नेताओं ने सिर्फ पंजाब को लूटा, लेकिन आपकी सरकार रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है। लोगों का उत्साह बताता है कि 2027 में भी विकास की ही जीत होगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhagwantMann

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here