पटना: लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

0
157

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान विष्णु और महादेव की पूजा अर्चना की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी साथ थी। रोहिणी के सारण से चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव रण में उतरने से पहले लालू परिवार ने बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लिया।

बता दें कि, सारण लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर चुनाव अभियान की शुरुआत की। लालू और रोहिणी के आने से पहले मंदिर के बाहर और अंदर नेताओं के साथ-साथ समर्थकों का जनसैलाब देखने को मिला। वहीं मंदिर के अंदर पूरे विधि-विधान से लालू फैमिली ने पूजा-अर्चना की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here