पटना : सीएम चौधरी ने पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प’ अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया

0
71
पटना : सीएम चौधरी ने पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प' अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के लोक भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किए गए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प’ अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन भी उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित भारत एवं समृद्ध बिहार की मजबूत नींव रखेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इसी उद्देश्य से बिहार सरकार नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ब्रह्माकुमारीज के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) करेगी। सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें ‘नशा मुक्त भारत’ एवं ‘विकसित भारत
@2047’ के संकल्प से जोड़ना है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here