मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना स्थित होटल मौर्या में कोयला एवं खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी और एनएमईडीटी कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीशचंद्र दुबे और मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी मौजूद रहें। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार के 44 माइनिंग ब्लॉकों का सर्वे कराया जाएगा और रिकॉर्ड 9 महीने के भीतर खनन ब्लॉकों को शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से खनन कार्य शुरू करने की पहल के साथ नवंबर तक 5 लाख करोड़ रूपए के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी का उपयोग बिहार की जनता के हित और राज्य के विकास के लिए किया जाएगा। साथ ही, हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खनिज संपदा का किसी भी स्तर पर दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



