पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने एलएनजेपी अस्पताल परिसर में 400 बेड वाले नए सुपर स्पेशियलिटी भवन का किया लोकार्पण

0
79
पटना : सीएम सम्राट चौधरी ने एलएनजेपी अस्पताल परिसर में 400 बेड वाले नए सुपरस्पेशियलिटी भवन का किया लोकार्पण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में 215 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, रेडियोलॉजी विभाग, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, फिजियोथेरेपी, ट्रॉमा एवं 24×7 आपातकालीन सेवाओं से सुसज्जित यह अस्पताल बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इससे गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार हेतु मरीजों को राज्य के भीतर ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here