मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज कोरिया की नेशनल एसेम्बली की सांसद जेवोन किम के साथ मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उन्होंने संस्कृति, फिल्म, रचनात्मक उद्योग और पर्यटन में सहयोग को सशक्त बनाने पर सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में कोरिया की संस्कृति की बढ़ती लोकप्रियता और कोरिया में योग और भारतीय परंपराओं में बढ़ती रूचि के कारण दोनो देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और समृद्ध बनाने तथा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की काफी संभावनाएं हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत और कोरिया सदियों पुराने सभ्यतागत प्रगाढ़ संबंध साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में अयोध्या की राजकुमारी सुरिरत्ना की ऐतिहासिक विरासत से लेकर बौद्ध धर्म के चिरस्थायी आध्यात्मिक सेतु तक के संबंध शामिल हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



