पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 48 उड़ानों का करेंगी संचालन

0
98
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 48 उड़ानों का करेंगी संचालन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आज एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस, वहां के लिए और वहां से, 48 उड़ानों का परिचालन करेंगे। इनमें दस उड़ान देश के विभिन्‍न शहरों और जेद्दाह के बीच, और 12 उड़ान भारत और मस्‍कट के बीच परिचालित होंगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया ने एक प्रेस वक्‍तव्‍य में कहा कि दिल्‍ली और मुंबई से वापसी की उड़ानें परिचालित होंगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मैंगलूर से एक-एक उड़ान चलाएगा। एयर इंडिया एक्‍सप्रेस मस्‍कट के लिए और मस्‍कट से बारह उड़ानें परिचालित करेगा। इसके अलावा, दिल्‍ली, कन्‍नूर, मुंबई और तिरुवनन्‍तपुरम से एक-एक उड़ाना और कोच्चि से दो उड़ानों का परिचालन होगा। स्‍पाइस जेट कम्‍पनी भी संयुक्‍त अरब अमीरात के फुजैरा से भारत के लिए और दुबई से पुणे के लिए विशेष उड़ानें चला रही है। ईरान और इराक का वायु क्षेत्र प्रतिबंधित होने के कारण इन सभी उड़ानों के लिये वैकल्पिक लंबे मार्ग का इस्‍तेमाल होगा। विमान कम्‍पनियों ने यात्रियों को हवाई अड्डा पहुंचने से पहले उड़ान स्थिति की जानकारी ले लेने की सलाह दी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here