पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों के बीच अमेरिका ने तेज की ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी

0
97
पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों के बीच अमेरिका ने तेज की ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में शांति के लिए कूटनयिक प्रयासों के बीच अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी बढ़ाने और लेबनान में इजरायल के सैन्य अभियान जारी रहने से तनाव गहरा रहा है। अमेरिका के केंद्रीय कमान का कहना है कि नाकाबंदी के पहले 48 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज नहीं गुज़रा और कम से कम नौ जहाजों को वापस ईरानी जल-क्षेत्र की ओर मुड़ना पड़ा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बीच, दक्षिणी लेबनान में इजरायल के हवाई हमले में पैरामेडिक्स सहित कई लोगों के हताहत होने की ख़बर है। इजरायली बलों ने कहा कि उन्होंने 24 घंटों के भीतर हिज़्बुल्लाह के लगभग 200 ठिकानों पर हमला किया। जवाब में, हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हमले जारी रखे हैं, हालांकि इजरायल ने राजधानी बेरूत पर हमले नहीं किए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here