मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लेबनान में इजरायल के सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में अपने बफर जोन का विस्तार किया है और नए हमले किए हैं। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस विस्तार का आदेश देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य हिजबुल्लाह की घुसपैठ को रोकना और इजरायल की उत्तरी सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करना है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि सीमा के पास विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों में हुए हमलों में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है। मार्च की शुरुआत से जारी इस अभियान में मरने वालों की कुल संख्या 1 हजार 189 से अधिक हो गई है और हजारों लोग घायल हुए हैं। विस्थापन की स्थिति भी लगातार गंभीर होती जा रही है। अब-तक 10 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



