पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को पीएम मोदी ने दी बधाई

0
78
पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को पीएम मोदी ने दी बधाई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने जनता से गहराई से जुड़े रहने और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझने वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने शुभेंदु अधिकारी को आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मंत्री पद की शपथ लेने पर दिलीप घोष, अग्निमित्र पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदिराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और जनता की सेवा की है। पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री के रूप में ये सभी पश्चिम बंगाल के विकास पथ को और मजबूत करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here