पश्चिम बंगाल : जलपाईगुड़ी में सड़क हादसा, बस और लॉरी की टक्कर में 4 लोगों की मौत और 50 से अधिक के घायल होने की खबर

0
99
Accident
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी के उल्लाडाबरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सिलीगुड़ी से कूचबिहार जा रही उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रेलर का पिछला हिस्सा बस के अंदर घुंस गया और कई यात्री बस में फंस गए। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में सक्रिय भागीदारी कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला और फिर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मयनागुड़ी थाना के प्रभारी सुबल चंद्र घोष ने बताया कि हादसा ट्रेलर के खड़े होने के कारण हुआ।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हुए, जिनमें से कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 29 का इलाज जलपाईगुड़ी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी विंग में जारी है और 16 घायलों को मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल दो व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में और दो की मृत्यु हुई। जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक सुजाता कुमारी बिनापानी ने चार मौतों की पुष्टि की और पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here