पश्चिम बंगाल : बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की खबर

0
104
पश्चिम बंगाल : बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात दोहरिया इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा भी घायल हुए हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आठ हमलावरों ने पहले से योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पार्टी नेताओं ने इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक सिद्धिनाथ गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, हमलावर चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। इसी बीच, उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट में एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय को गोली मार दी गई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या की कड़ी निंदा की है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here