पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुआ रिकॉर्ड मतदान, तमिलनाडु में भी अभूतपूर्व वोटिंग

0
90
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुआ रिकॉर्ड मतदान, तमिलनाडु में भी अभूतपूर्व वोटिंग

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 92.72 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, तमिलनाडु में 85.14 प्रतिशत का अभूतपूर्व मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर वोट डाले गए, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण में आजादी के बाद अब-तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी मतदान को बदलाव के लिए बड़ा जनसमर्थन बताया और कहा कि 4 मई को मतगणना के साथ राज्य में टीएमसी का अंत हो जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदान के दौरान सॉल्ट लेक में पार्टी के चुनाव नियंत्रण कक्ष का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. एस. एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी ने लाइव वेबकास्टिंग के ज़रिए मतदान प्रकिया पर कड़ी नज़र रखी। दोनों राज्यों के सभी मतदान केन्द्रों पर इसकी व्यवस्था की गई थी। पश्चिम बंगाल में बाकी 142 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि सभी राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here