पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में 3 आईपीएस अधिकारियों को किया निलंबित

0
86
पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में 3 आईपीएस अधिकारियों को किया निलंबित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त विनीत गोयल, पूर्व उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को शुक्रवार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने, पीड़िता के माता-पिता को रिश्वत देने और सरकारी अनुमति के बिना मीडिया ब्रीफिंग आयोजित करने के आरोप में निलंबित किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेन्‍दु अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उनके खिलाफ विभागीय जांच कराई जायेगी। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कार्यरत महिला स्नातकोत्तर रेजीडेंट डॉक्‍टर की अगस्‍त 2024 में दुष्‍कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पीड़िता के माता-पिता लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि डॉक्टर की मां रत्ना देबनाथ नवगठित पश्चिम बंगाल विधानसभा में पनिहाटी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं। आरजी कर घटना के खिलाफ राज्य, देश और विदेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here