पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर भीषण आग लग गई है। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार का है, जब कुल्टी रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लग गई। ये स्टेशन पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेल डिवीजन के अंतर्गत आता है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। फौरन फायर बिग्रेड और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



