पांच दिवसीय शिमला दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया स्वागत

0
108
Image source: social media

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी शिमला पहुंचीं। मीडिया सूत्रों द्वारा  मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल राष्ट्रपति की अगवानी की। यहां से राष्ट्रपति राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में अपने अधिकारिक निवास स्थान रिट्रीट गई। 4 से 8 मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी।

मीडिया की माने तो, राष्ट्रपति मुर्मू 5 मई को कैचमेंट एरिया शिमला जाएंगी। 6 मई को सुबह करीब 10:00 बजे कल्याणी हेलिपैड से गगल हवाई अड्डा पहुंचेंगी और चामुंडा माता मंदिर और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर 2:50 बजे धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 4:05 बजे गगल एयरपोर्ट से शिमला के लिए उड़ान भरेंगी। 7 मई को सुबह 11:25 बजे राजधानी शिमला के संकटमोचन मंदिर और 12:20 बजे तारादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी। यहां वह प्रसाद सेवानम कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 5:50 बजे राष्ट्रपति रिज मैदान व मालरोड पर टहलने के अलावा 6:35 बजे गेयटी थिएटर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। देर शाम 7:30 बजे राजभवन शिमला पहुंचेंगी। यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज दिया जाएगा। 8 मई को सुबह 9:20 बजे कल्याणी हेलिपैड से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here