पलामू में गरजे PM मोदी, कहा- उन्हें मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं, वो चांदी के चम्मच से खाते हैं

0
97

पीएम मोदी आज यानी शनिवार को भी झारखंड दौरे पर हैं और पलामू में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने BJP-NDA की सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि शायद दुनिया में इतना लंबा अविरत संघर्ष कहीं नहीं हुआ होगा जो अयोध्या में हुआ। आपके वोट की ताकत देखिए। 500 साल तक अनेक पीढ़ियां बीत गईं, लेकिन जो काम नहीं हुआ वो आपके एक वोट से, आज राम मंदिर बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलामू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “एक वो स्थिति थी जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जा जाकर रोती थी। वो वक्त चला गया जब हम दुनिया में जाकर रोते रहे। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया में जा जाकर रो रहा है। ‘बचाव-बचाव’ चिल्ला रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के इस शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।”

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने अपना पेट बांधकर मां को सोते नहीं देखा, जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा, जिसने अपनी बीमारी को छिपाते नहीं देखा, शौचालय के अभाव में पीड़ा और अपमान सहते नहीं देखा वो मोदी के इन आंसुओं का मर्म नहीं समझेगा। लेकिन ये कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। वो तो गर्व से कहते हैं कि उनके घर में कई प्रधानमंत्री थे। वे चांदी के चम्मच से खाते रहे। गरीब की, दलित और आदिवासी झोपड़ी में फोटो खिंचवाते रहे लेकिन गरीब के लिए कुछ नहीं किया।

पीएम मोदी ने अपने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे जीवन को आप भली-भांति जानते हैं। मैं गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। मैंने गरीबी को जीया है। गरीब की जिंदगी कितनी तकलीफ वाली होती है, उससे मैं गुजरते-गुजरते यहां आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणाओं ने मेरे अपने जीवन के अनुभव से जन्म लिया है। ये आंसू वही समझ सकता है जिसने गरीबी देखी हो, जिसने मां को धुंए में खासते देखा नहीं उसे ये आंसू कभी समझ नहीं आ सकते।

पीएम मोदी ने बताई वोट की ताकत

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। 500 साल से हमारी कितनी ही पीढियां संघर्ष करती रही, इंतजार करती रही, लाखों लोग शहीद हुए, 500 साल लंबा संघर्ष चला। शायद इतिहास में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ, जो अयोध्या में हुआ। 500 साल में जो काम नहीं हुआ, आपके एक वोट से वो कार्य पूरा हुआ और आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया। आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया। हमारे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश में, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद, आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था। आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here