पीएम नरेंद्र मोदी ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित नहीं होने पर गहरा दुख व्यक्त किया

0
119

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर कहा कि राष्ट्रहित सरकार के लिए सर्वोपरि है तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित न होने पर सभी माताओं-बहनों से क्षमा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों के लिए उनकी पार्टी ही सब कुछ हो जाती है जिससे महिला सशक्तिकरण व राष्ट्रीय हित प्रभावित होते हैं। महिला आरक्षण समय की मांग है तथा इसके लिए गहन प्रयास किए गए थे।

आप को बता दे, पीएम ने दुख व्यक्त किया कि महिलाओं के हित में बने विधेयक को खारिज कर दिया गया जबकि कांग्रेस, डीएमके, सपा, टीएमसी जैसी पार्टियां तालियां बजा रही थीं। उन्होंने विपक्ष के इस कृत्य को महिलाओं की गरिमा पर आघात बताया। नारी शक्ति वंदन संशोधन सभी क्षेत्रों में संतुलित सशक्तिकरण एवं आनुपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास था लेकिन विपक्ष ने इसे कुचल दिया। विपक्ष ने महिला शक्ति को हल्के में लेते हुए पाप किया जिसका दंड अवश्य मिलेगा।

Image source: पीएमओ

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here