मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से कृषि और ग्रामीण बदलाव पर बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस विषय के तहत आठ वेबिनार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें चार प्रमुख सेक्टर- कृषि, पशुपालन और डेयरी, मत्स्य पालन और ग्रामीण आजीविका पर विचार-विमर्श होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजट पश्चात वेबिनार में उच्च मूल्य के कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। इसके लिए काजू, नारियल, चंदन, अगरवुड, बादाम, अखरोट और चिलगोजे की आर्थिक रूप से अधिक लाभकारी खेती पर विचार होगा। वेबिनार में एआई सक्षम कृषि डिजिटल बुनियादी ढांचा- भारत विस्तार से उपलब्ध अवसरों पर भी चर्चा होगी। वेबिनार के सत्रों में निजी क्षेत्र के निवेश और पशु पालन मूल्य श्रृंखला में उद्यमियता, मत्स्य पालन के लिए जलाशयों और अमृत सरोवरों के विकास, तटवर्ती मत्स्य पालन मूल्य श्रृंखला मजबूत करने तथा स्व:सहायता समूहों की ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने पर भी चर्चा होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



