पीएम मोदी आज गंगटोक में सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में होंगे शामिल

0
106
पीएम मोदी आज गंगटोक में सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में होंगे शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गंगटोक के पालजोर स्‍टेडियम में सिक्किम राज्‍य के 50वें स्‍थापना दिवस के समापन समोराह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सिक्क‍िम के राज्‍यपाल ओम प्रकाश माथुर, मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले, सिक्किम के मंत्री और कई सांसद भी भागीदारी करेंगे। पीएम मोदी राज्‍य में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं में अवसरंचना, कनेक्‍टि‍विटी, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित व्‍यापक क्षेत्र शामिल हैं। इसका उद्देश्‍य सिक्किम में समग्र और समेकित विकास में तेजी लाना है। मुख्‍य परियोजनाओं में नामची जिले के यानगांग में सौ बिस्‍तरों वाले आयुर्वेद अस्‍पताल के लिए आधारशिला रखना शामिल है। यानगांग में सिक्किम विश्‍वविद्यालय के स्‍थायी परिसर का भी उद्घाटन किया जाएगा। सिक्‍क‍िम सरकार पीएम मोदी की उपस्थिति में 1500 से अधिक स्‍थानीय कलाकारों को लेकर एक मेगा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम का विषय एकता के 1000 कदम है। पालजोर स्‍टेडियम में कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री मुख्‍यमंत्री के साथ गंगटोक के रिजपार्क में स्थित ऑर्किडेरियम जाएंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here