पीएम मोदी आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ के साथ वार्ता करेंगे

0
97
पीएम मोदी आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ के साथ वार्ता करेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, औषधि, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन तथा नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ कल भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। वह इससे पहले 2015 में विदेश मंत्री और 2019, 2023, 2024 तथा 2025 में उपराष्ट्रपति के रूप में भारत का दौरा कर चुकी हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेनेजुएला का प्रतिनिधिमंडल भारत के ऊर्जा, औषधि और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों से जुड़े कई प्रतिष्ठानों का दौरा करेगा। इसका उद्देश्य भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को समझना तथा सहयोग की नई संभावनाओं की तलाश करना है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक दक्षिण के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध और अधिक मजबूत होंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here