मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊं लाइन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। साथ ही बातचीत में सुरक्षा और संपर्क सहित आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी कल शाम नई दिल्ली में म्यांमा के राष्ट्रपति से मुलाकात की। राष्ट्रपति आऊं लाइन् शनिवार को पांच दिन की भारत यात्रा पर बिहार के गया जी पहुंचे थे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। राष्ट्रपति के रूप में उनकी यह पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति आऊं लाइन कल मुंबई भी जायेंगे, जहां वे उद्धोग तथा व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



