पीएम मोदी आज परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे भाग में देश के विद्यार्थियों से परस्‍पर संवाद करेंगे

0
110
पीएम मोदी आज परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे भाग में देश के विद्यार्थियों से परस्‍पर संवाद करेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे भाग में देश के विद्यार्थियों से परस्‍पर संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे विभिन्‍न मंचों से प्रसारित किया जाएगा। कुछ ही दिनों में होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए विद्यार्थियों से संवाद का मुख्‍य केन्‍द्र परीक्षा का दबाव, तैयारियों की रणनीति, समय प्रबंधन और आत्‍म विश्‍वास के प्रति सकारात्‍मक सोच में मदद करना होगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि इस भाग में तमिलनाडु में कोयम्‍बटूर, छत्‍तीसगढ़ में रायपुर, गुजरात में देव मोगरा और असम में गुवाहाटी से परीक्षा योद्धाओं से संवाद होगा। परीक्षा पे चर्चा के नौंवे संस्‍करण के दूसरे भाग का प्रसारण प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के यू-टयूब चैनल, दूरदर्शन, आकाशवाणी और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण Waves -OTT, एमेजोन प्राइम वीडियो, जीओ, जी-5, सोनी लिव और स्‍पोटीफाई पर भी किया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा पे चर्चा के इस सत्र में प्रधानमंत्री बोर्ड परीक्षाओं के तरीके, आत्‍मविश्‍वास पैदा करने, सकारात्‍मक बने रहने और मानसिक तनाव और दबाव जैसी आम चुनौतियों से निपटने के बारे में उपयोगी सलाह को साझा करेंगे। कार्यक्रम का पहला भाग 6 फरवरी को प्रसारित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने प्रश्‍नों के उत्‍तर दिए थे और प्रतिभागियों के साथ परस्‍पर संवाद किया था। अत्‍याधिक प्रचलित ये वार्षिक कार्यक्रम देशभर में जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इसमें मॉय गाव पोर्टल के माध्‍यम से पंजीकरण कराए गए करीब साढ़े चार करोड़ विद्यार्थियों, अध्‍यापकों और अभिभावकों ने भाग लिया। परीक्षा पे चर्चा की पहल प्रधानमंत्री की अवधारणा है और राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। इसका उद्देश्‍य विद्यार्थियों के परीक्षा अनुभव को आत्‍मविश्‍वास, सकारात्‍मक सोच और संपूर्ण सुख में परिवर्तित करना तथा परीक्षा को एक उत्‍सव के रूप में मनाना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here