पीएम मोदी आज बजट पश्चात वेबिनार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे

0
90

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सबका साथ सबका विकास – जन आकांक्षाओं की पूर्ति विषय पर बजट पश्चात वेबिनार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस विषय के तहत शिक्षा और कौशल, स्वास्थ्य और आयुष, पर्यटन और आतिथ्य सहित विभिन्न सेक्टर पर देशभर में कई सत्र आयोजित होंगे। विचार-विमर्श में शिक्षा से लेकर रोजगार के अवसर, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स, पूर्वोत्तर क्षेत्र में बौद्ध सर्किट तथा विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजट पश्चात वेबिनार सरकार, उद्योग और क्षेत्र विशेषज्ञों को बजट में प्रस्तुत नीतिगत दृष्टिकोण को कार्यात्मक रणनीति में बदलने पर चर्चा का मंच उपलब्ध कराएगा। इस विचार-विमर्श से ऐसे व्यावहारिक सुझाव मिलने की आशा है जिससे नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन आसान होगा तथा समावेशी आर्थिक वृद्धि और विकास की गति तेज होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here