पीएम मोदी आज से दो दिन की मलेशिया यात्रा पर

0
126

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की मलेशिया यात्रा आज से शुरु हो रही है। पीएम मोदी की यह तीसरी मलेशिया यात्रा है। दोनों देश 2024 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के बाद से अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष आपसी संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इसमें व्यापक रणनीतिक साझेदारी के बाद लिए गए निर्णयों पर अमल विशेष ध्यान दिया जाएगा। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अंतर्गत मलेशिया एक महत्वपूर्ण भागीदार है। मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बी.एन. रेड्डी ने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा व्यापार और अर्थव्यवस्था, उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, शिक्षा और स्टार्टअप, एआई और फिनटेक के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगी, क्योंकि दोनों पक्ष पारंपरिक क्षेत्रों से परे सहयोग का विस्तार करना चाहते हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज भारतीय प्रवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुआलालंपुर में एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम सेलामत दातंग मोदी जी होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की सम्‍भावना है। इसमें मलेशिया के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो भारत की विविधता और भारतीय समुदाय की जीवंतता का जश्न मनाएंगी।इस सामुदायिक कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे, जो भारत-मलेशिया संबंधों में बढ़ती निकटता को दर्शाता है। प्रवासी समुदाय का कार्यक्रम आज होना निर्धारित है, जबकि आधिकारिक स्वागत समारोह, व्यक्तिगत बैठकें, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान कल होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here